इस वजह से परेशान हुए राहुल गांधी, लोगों से मांगी माफी

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (12:59 IST)
नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के लिए बिहार जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उस समय परेशान हो गए जब विमान के इंजन में शुक्रवार सुबह समस्या आ गई। इस वजह से उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा। राहुल ने आज की होने वाली सभाओं में विलंब के लिए स्थानीय लोगों से माफी भी मांगी।
 
राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और इस घटना की सूचना मिलने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच आरंभ कर दी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पटना जाते समय विमान के इंजन में समस्या आ गई। हमें वापस दिल्ली लौटना पड़ा।' उन्होंने कहा कि आज समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा) और संगमनेर (महाराष्ट्र) में होने वाली सभाएं देर से होंगी। असुविधा के लिए माफी चाहता हूं। उन्होंने विमान से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया जिसमें पायलट, सह-पायलट और गांधी नजर आ रहे हैं। 
 

Engine trouble on our flight to Patna today! We’ve been forced to return to Delhi. Today’s meetings in Samastipur (Bihar), Balasore (Orissa) & Sangamner (Maharashta) will run late. Apologies for the inconvenience. pic.twitter.com/jfLLjYAgcO

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 26, 2019
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक विमान ने दिल्ली में सुबह 10:20 बजे उड़ान भरी थी। विमान में चालक दल के दो सदस्यों सहित कुल 10 लोग सवार थे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी