अमित शाह ने MP में संभाली चुनावी कमान, बताया कांग्रेस का मतलब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 25 फ़रवरी 2024 (18:46 IST)
Lok Sabha Elections 2024 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। शाह ने प्रदेशवासियों से आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने का आह्वान किया।
ALSO READ: UP के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में धमाके से हड़कंप, 7 लोगों की मौत, कई घायल
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश को महाशक्ति बनाने का चुनाव है। देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का चुनाव है। इसलिए मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाल दें। शाह ने कहा कि कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार का मतलब है कांग्रेस।”
ALSO READ: पीएम मोदी ने की स्कूबा डाइविंग, समंदर में डूबी द्वारिका के किए दर्शन
400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए पिछले आम चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट हासिल करने का प्रयास करने को कहा।
 
400 नेताओं और कार्यकर्ताओं से की बात : शाह ने मध्यप्रदेश की चार लोकसभा सीट- मुरैना, भिंड, गुना और ग्वालियर के ग्वालियर-चंबल ‘क्लस्टर’ की बूथ प्रबंधन समिति के लगभग 400 नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।
 
बैठक में हिस्सा लेने वाले भाजपा के एक स्थानीय नेता ने शाह को उद्धृत करते हुए कहा कि पार्टी के लिये हर एक मत महत्वपूर्ण है। 
 
शाह ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछले चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट सुनिश्चित करने को कहा। नेता ने शाह के हवाले से कहा कि लोकसभा चुनाव में लगभग 100 दिन बचे हैं।
ALSO READ: Maharashtra : मुझे मारना चाहते हैं फडणवीस, मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे का उप मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप
केंद्रीय मंत्री ने जमीनी स्थिति जानने के लिए पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक कर बैठक की और लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ रणनीतियों पर चर्चा की।
 
नेता ने कहा कि उन्होंने (शाह ने) भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में पार्टी का मत प्रतिशत 10 फीसदी बढ़ाने का प्रयास करने का आग्रह किया।
 
नेता ने कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में पार्टी का मत प्रतिशत 10 प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करने का आग्रह किया।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा ने शाह का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
 
क्या बोले खजुराहो में : खुजराहो में पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भारत को महाशक्ति और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में है।
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार का मतलब है कांग्रेस।”
 
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 साल के कार्यकाल (2004 से 2014 के बीच) में 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए।
 
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि 400 से अधिक सीट जीतकर केंद्र में फिर से मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने का संकल्प लें। आगामी लोकसभा चुनाव मोदी के नेतृत्व में भारत को महाशक्ति और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है।
ALSO READ: यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में CM योगी की चेतावनी, न घर के रहेंगे, न घाट के
मोदी सरकार के तहत अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी यह कहकर उन पर कटाक्ष करते थे कि भारतीय जनता पार्टी दावा करती है कि वह मंदिर बनाएगी, लेकिन लोगों को निर्माण की तारीख नहीं बताएगी।  
 
शाह ने कहा कि मोदी सरकार के तहत मंदिर का निर्माण किया गया है। भाजपा जनता से की गई हर प्रतिबद्धता को पूरा करती है।” इनपुट भाषा/वेबदुनिया न्यूज 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी