कंगना ने विक्रमादित्य को कहा बिगड़ैल शहजादा, मां पर भी किया तंज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 22 मई 2024 (07:50 IST)
Mandi Loksabha election : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंगलवार को कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को बिगड़ैल शहजादा करार दिया। उन्होंने कहा कि शायद उनकी मां ने उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया। ALSO READ: क्या है भरतपुर रियासत के पूर्व राजपरिवार की लड़ाई, जो कोर्ट की दहलीज तक आई?
 
कंगना ने एक चुनावी सभा में दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मैंने (रनौत) जिन मंदिरों के दर्शन किए, उनका शुद्धिकरण करना होगा। बिगड़ैल शहजादा नहीं जानता कि महिलाओं का सम्मान क्या होता है। शायद उनकी मां प्रतिभा सिंह ने उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया।
 
हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह 6 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह और मंडी से सांसद व प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। विक्रमादित्य रामपुर सियासत के राजा हैं और कंगना बॉलीवुड की 'क्वीन'। इस बार किंग और क्वीन का दिलचस्प मुकाबला हो रहा है।
 
हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा। कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के बाद खाली हुई छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा। ALSO READ: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर रहा है राज परिवारों का दबदबा
 
2014 और 2019 में राज्य की चारों लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती थीं। 2021 में सांसद रामस्वरूप का निधन होने के बाद हुए उपचुनाव में मंडी सीट कांग्रेस के खाते में चली गई और यहां से प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की। कांग्रेस ने इस बार चारों लोकसभा सीटों पर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी