Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव में कुछ दिन शेष रह गए हैं। इस बीच आज तक सी वोटर का सर्वे सामने आया है। सर्वे के मुताबिक देश में तीसरी बार मोदी सरकार बननने जार रही है। ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है। सर्वे के मुताबिक 543 में से एनडीए को 335 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि इंडिया गठबंधन 166 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है।
पार्टी का प्रदर्शन : गठबंधन से अलग पार्टी की बात करें तो सर्वे के मुताबिक बीजेपी के खाते में 304 सीटें आ सकती हैं, वहीं कांग्रेस 71 पर जीत हासिल कर सकती है। अन्य के खाते में 168 सीटें आ सकतीं हैं। वहीं अगर राज्यों के सर्वे की बात करें तो कई राज्यों में बीजेपी को बढ़त में रहने का दावा किया गया है।
कितना वोट शेयर : उत्तरप्रदेश में वोट शेयर पर सर्वे में बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए को 52 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है। 'इंडिया' गठबंधन को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 5.5%, सपा अलायंस को 30.1% वोट मिल सकते हैं। Edited by : Sudhir Sharma