कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस सभी राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी : पी. चिदंबरम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 30 मार्च 2024 (18:55 IST)
P Chidambaram's statement regarding income tax notice : पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस देश के सभी राजनीतिक दलों और जनता के लिए भी एक चेतावनी है जिससे दलों को नष्ट करने की भाजपा की मंशा का पता चलता है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 12 राज्यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग
आयकर विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस में कांग्रेस पर 135 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस बीच, कांग्रेस को शुक्रवार को आयकर विभाग से नए नोटिस मिले, जिनमें उसे 1,823.08 करोड़ रुपए का भुगतान करने को कहा गया है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई घोषणा पत्र समिति, रक्षामंत्री राजनाथ होंगे अध्यक्ष
चिदंबरम ने कहा, भाजपा सरकार ने कांग्रेस पार्टी पर 135 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया, जबकि भगवा पार्टी ने चुनावी बांड के माध्यम से 8,250 करोड़ रुपए प्राप्त किए हैं। यह राजनीतिक दलों और लोगों के लिए एक चेतावनी है कि भाजपा सभी दलों को नष्ट करना चाहती है।
ALSO READ: PM मोदी को लेकर चिदंबरम ने क्षेत्रीय दलों को चेताया, दिया यह बयान...
उन्होंने कहा कि इस कदम से भाजपा को देश में खुद के एकमात्र पार्टी बने रहने की उम्मीद है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, इसका (भाजपा का) 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का एजेंडा कुछ और नहीं, बल्कि 'एक देश, एक पार्टी' है। यह चेतावनी सभी के लिए है।
ALSO READ: आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खातों को किया फ्रीज, अपीलीय अधिकरण ने रोक हटाई
उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द ही इसका एहसास होगा। इससे पहले जिले के अरन्थांगी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आम चुनाव के बाद अन्नाद्रमुक भाजपा गठबंधन में शामिल हो जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी