झारखंड में पाकिस्तान और राहुल गांधी पर क्या बोले पीएम मोदी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 4 मई 2024 (11:30 IST)
PM Modi in Jharkhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में कहा कि पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया के सामने जाकर रोती थी आज पाकिस्तान दुनिया में जा जाकर रो रहा है। उसके नेता शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। ALSO READ: अमित शाह और माधवी लता के खिलाफ FIR, चुनाव प्रचार में नाबालिगों के इस्तेमाल का मामला
 
पीएम मोदी ने कहा कि एक वो स्थिति थी जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जा जाकर रोती थी। वो वक्त चला गया जब हम दुनिया में जाकर रोते रहे। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया में जा जाकर रो रहा है। 'बचाव-बचाव' चिल्ला रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के इस शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं। एक कहावत है - जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है।
उन्होंने आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया। हमारे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश में, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद, आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था। आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। 500 साल से हमारी कितनी ही पीढियां संघर्ष करती रही, इंतजार करती रही, लाखों लोग शहीद हुए, 500 साल लंबा संघर्ष चला। शायद इतिहास में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ, जो अयोध्या में हुआ। 500 साल में जो काम नहीं हुआ, आपके एक वोट से वो कार्य पूरा हुआ और आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया। ALSO READ: क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर
 
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने भाजपा-एनडीए की सरकार बनाई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी