Lok sabha election 2024 : 4 जून को 400 पार, आंध्रप्रदेश में बोले PM Modi तीसरे कार्यकाल में लेंगे बड़े फैसले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 17 मार्च 2024 (20:57 IST)
PM Modi campaigns in Andhra Pradeshs Palnadu : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पलनाडु जिले के बोप्पुडी गांव में राजग की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर देश की प्रगति के लिए काम कर रहा है तथा चुनाव के बाद तीसरे कार्यकाल के दौरान देश कई और बड़े फैसले लेगा।
ALSO READ: Article 370 निरस्ती के बाद जम्मू कश्मीर में पहला चुनाव, लोकसभा की इन 3 सीटों पर रहेंगी नजरें...
मोदी ने कहा कि कल ही देश में चुनाव का बिगुल बजा है और आज मैं आप सबके बीच हूं। यहां मुझे ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का आशीर्वाद मिल रहा है। त्रिदेवों के इस आशीर्वाद से हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश और भी बड़े निर्णय लेगा। ये संयोग है कि इस बार चुनावों के परिणाम 4 जून को आने वाले हैं। पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार।
ALSO READ: ISIS आतंकी मॉड्यूल केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पुणे में कुर्क कीं आतं‍कियों की 4 संपत्तियां
मोदी ने कहा कि NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना। आज कांग्रेस के लोगों को भले ही मजबूरी में INDI गठबंधन बनाना हो लेकिन इनकी सोच वहीं है। लेफ्ट और कांग्रेस केरल में एक दूसरे को क्या कहते हैं।
ALSO READ: उत्तराखंड में कांग्रेस को फिर लगा झटका, MLA राजेंद्र सिंह भंडारी BJP में शामिल
बंगाल में TMC और लेफ्ट एक दूसरे के लिए क्या-क्या बोलते हैं। पंजाब में कांग्रेस और AAP एक दूसरे के लिए कैसी भाषा बोलते हैं। जो लोग चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए ऐसे लड़ते हों वो चुनाव के बाद क्या करेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी