पुणे लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

मंगलवार, 21 मई 2019 (22:07 IST)
[$--lok#2019#state#maharashtra--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : गिरीश बापट (भाजपा), मोहन जोशी (कांग्रेस)
कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाली पुणे लोकसभा सीट से भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद अनिल शिरोले को टिकट न देते हुए गिरीश बापट पर दांव आजमाया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता मोहन जोशी को मैदान में उतारा है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर हो सकती है।
[$--lok#2019#constituency#maharashtra--$] 
परिचय : देश के सबसे विकसित शहरों में शुमार है पुणे। पर्यटन की दृष्टि से भी यह काफी ज्यादा महत्व रखता है। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से एक परिपूर्ण शहर है। इसे 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। यहां का फिल्म इंस्‍टीट्यूट प्रसिद्ध है। यह आईटी हब के रूप में भी उभर रहा है। महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के साथ ही इसे राज्य की सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा भी प्राप्त है। 
 
जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के अनुसार यहां की कुल जनसंख्‍या 32 लाख 2 हजार है। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्‍या 33 लाख से ज्‍यादा है।
 
अर्थव्यवस्था : यहां कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों की शाखाएं हैं, जो रोजगार के बड़े अवसर पैदा करती हैं। यह शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी पहचाना जाता है। यहां अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल उपक्रम हैं। यह देश के एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग केंद्र के रूप में विकसित हुआ है।
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा नामक 2 नदियों के किनारे बसा हुआ है। यह राज्‍य का प्रमुख शहर होने के कारण यहां यातायात के सभी साधन मौजूद हैं। यह राज्‍य के सभी प्रमुख शहरों और और उसके बाहर के शहरों से जुड़ा हुआ है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के अनिल शिरोले यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में विजयी हुए हैं। केन्द्र की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे विट्‍ठल राव गाडगिल एवं सुरेश कलमाडी यहां से सांसद रह चुके हैं।
 
महाराष्ट्र के बारे में : महाराष्ट्र में यूपी के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने 48 में से क्रमश: 22 और 18 सीटें जीती थीं। राकांपा 4 और कांग्रेस उम्मीदवार 2 सीटें जीतने में सफल रहे थे। इस बार सीटें के बंटवारे में भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी के बीच हुए सीटों के बंटवारे में कांग्रेस ने 26 एवं एनसीपी ने 22 सीटें अपने पास रखी हैं। राज्य में इस समय भाजपा-शिवसेना की सरकार है। मुकाबला एनडीए बनाम यूपीए का है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी