कांग्रेसी जीत हमारे लिए झटका : नीलोत्पल

शनिवार, 16 मई 2009 (20:16 IST)
माकपा केन्द्रीय समिति के सदस्य नीलोत्पल बसु ने कहा कि चुनावों के नतीजों से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। लेकिन कांग्रेस को मिले जनादेश का हम सम्मान करते हैं।

बसु ने बताया कि चुनाव में जिस तरह से नतीजे सामने आए हैं वह हमारे लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को जनादेश दिया है जिसका हम सम्मान करते हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वे लोग अपनी बात जनता तक पहुँचाने में असफल रहे हैं और इसका हम आकलन करेंगे।

सिंगूर मसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कई छोटे मसले थे जिनको वे जनता के बीच ले जाने में नाकामयाब रहे हैं और वे क्यों हारे इसके बारे में समीक्षा के बाद ही कुछ कहा जा सका है।

जब उनसे पूछा गया कि परिणाम इशारा करते हैं कि दो बड़े दलों को छोड़कर छोटे दलों को जनता ने दरकिनार कर दिया। इस पर उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधन में कई छोटे दल शामिल है और उन्हें कितने फीसदी मत मिले यह जानना जरूरी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें