वर्ष 2022 का अंतिम Lunar eclipse आज लगेगा। इस बार के चंद्र ग्रहण को बहुत ही अशुभ बताया जा रहा है क्योंकि सूर्य ग्रहण के 15 दिन के अंतराल में ही चंद्र ग्रहण लग रहा है। 8 नवंबर 2022 मंगलवार की शाम को चंद्रग्रहण प्रारंभ होने वाला है। आज कार्तिक पूर्णिमा भी शाम तक रहेगी। इस दौरान क्या उपाय करें, कब पूजा करें और कैसे दान करें जानिए।
कैसे दान करें : चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर दान किया जाता है। सबसे पहले मेहतर या सफाईकर्मी को सिक्के या कुछ रुपये दान दें। चंद्र ग्रहण के बाद कुछ खास चीजों का दान करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव दूर होते हैं तथा जीवन में अचानक होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचाव होता हैं। चंद्र ग्रहण के बाद चीनी, अक्षत, दूध या सफेद वस्त्र का दान करने से घरेलू कलह दूर होती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
चंद्र ग्रहण के लिए उपाय | chandra grahan ke upay:
1. चंद्र ग्रहण पर शिवजी को जल अर्पित करके प्रदोष का व्रत रखने का संकल्प लें। शिवजी की पूजा करें और चावल का दान करें।
3. दाढ़ी या चोटी रखते हैं तो यह रखना छोड़ दें।
4. चंद्र ग्रहण के बाद सोमवार के दिन केसर की खीर खाएं और कन्याओं को खिलाएं। श्वेत वस्त्रों का दान करना चाहिए।
6. चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती आदि का दान करना चाहिए या नहीं यह किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर करें।