मैंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया: सुमित्रा महाजन

शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (15:29 IST)
इंदौर, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और कहा कि उन्होंने विकास के मुद्दे पर वोट डाला।
 
महाजन ने अपने गृह नगर इंदौर के ओल्ड पलासिया क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद कहा, "मैंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया।" उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को 75 साल से ज्यादा हो गए हैं और नागरिकों में मतदान को लेकर जागृति बढ़ी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 80 वर्षीय नेता ने कहा,"मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य, दोनों है।"
Edited by navin rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी