चुनावी बयानबाजी:जय-वीरू घोषित चोर थे, BJP अध्यक्ष का कमलनाथ-दिग्विजय पर तंज, पूछा क्या उन्हें ये पसंद है

विकास सिंह

बुधवार, 1 नवंबर 2023 (18:33 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की चुनावी सियासत में फिल्म शोले के किरदार जय-वीरू की एंट्री हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से उनके और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जय-वीरू की जोड़ी बताने पर भाजपा ने तंज कसा है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जय-वीरू की जोड़ी के सवाल पर कहा कि वह क्या थे घोषित चोर थे, अगर इनमें कमलनाथ जो मिस्टर करप्शननाथ की भूमिका में है और श्रीमान बंटाधार जिन्होंने मध्य प्रदेश को दूरावस्था के दौर में लाए थे। अगर उन्हें यह पसंद है कि हम चोर है, तो मध्य प्रदेश की जनता आपको बेहतर जानती है आप क्या है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं तो विकास और गरीब कल्याण की बात करता हूं। भाजपा विकास और गरीब कल्याण पर काम करती है, कांग्रेस केवल एक ही काम करना चाहती है विकास और गरीब कल्याण से केवल भटकाने का काम करो। भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश के अंदर विकास के नए आयाम खड़े किए हैं, भोपाल के अंदर रात को 2:00 बजे मेरी बहाने घूम सकती है। आज सुरक्षित मध्य प्रदेश है जो दूरावस्था का दौर कैसा था, गुंडिजम कैसा था। 2003 से पहले और 15 महीने में फिर शुरू कर दिया था,  तो मेरा यह कहना है कि कांग्रेस केवल इस प्रकार की राजनीतिक करना चाहती है।

नकुलनाथ पर कसा तंज-वहीं कांग्रेस सांसद नकुलनाथ द्वारा कमलनाथ के शपथ ग्रहण की तारीख बताने पर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ बेटे नकुलनाथ की चिंता कर रहे है और बेटा पिता कमलनाथ की। अब आप देखिए कांग्रेस के हाल,  जब वह कहते हैं कि टिकट कौन बाटेगा, तो कहते हैं नकुलनाथ बाटेगा और नकुलनाथ कहते हैं कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा कमलनाथ बनेंगे और तिथि भी घोषित कर रहे हैं। अब ऐसे भ्रम पाल करके वह चलते हैं। तिथि तो मध्य प्रदेश की जनता बताएगी कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। प्रदेश में जब 28 विधानसभाओं के चुनाव थे तब भी कमलनाथ जी कह रहे थे, तब भी नकुलनाथ कह रहे थे फिर मुख्यमंत्री बन रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह से पूछ लो कौन मुख्यमंत्री बनेगा कांग्रेस में।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी