शिवराज ने की विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात

सोमवार, 7 मार्च 2022 (21:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से भेंट की।

ALSO READ: 25 मार्च तक चलेगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, 9 मार्च को होगा पेश
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने विधानसभा बजट सत्र के प्रथम दिन विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष गौतम से भेंट की। इस मौके पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, वाणिज्यिक कर एवं वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा और चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग मौजूद रहे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी