जीप पलटने से 15 लोग घायल

सोमवार, 2 फ़रवरी 2009 (10:06 IST)
मध्यप्रदेश के सतना जिले में चित्रकूट मार्ग पर जीप पलटने से उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए इनमें तीन बच्चों सहित चार लोगों की हालत गंभीर है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना कोठी-चित्रकूट मार्ग पर शिवसागर क्षेत्र के पास हुई। घायलों को यहाँ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें तीन बच्चे और पाँच महिलाएँ भी हैं। परिवार के मुखिया देवीदीन पांडे की हालत नाजुक बताई गई है।

सूत्रों के अनुसार कोठी निवासी देवीदीन पांडे बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के बाद इलाहाबाद से वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें