झमाझम मानसून में इंदौर की 10 खूबसूरत जगह देखने लायक है

अनिरुद्ध जोशी

शनिवार, 22 जुलाई 2023 (18:46 IST)
Places To Visit In Indore: इंदौर और उसके आसपास घूमने लायक कई स्थान है परंतु यदि आप इंदौर आ रहे हैं तो हमारी बताई गई 10 खूबसूरत जगहों पर जाकर आपको मजा आ जाएगा। आपको इंदौर के आसपास दूर तक जाने की आवश्यकता नहीं है हम इंदौर में ही आपको सभी तरह के दर्शन करवा देंगे। तो जानिए इंदौर के खूबसूरत स्थान
 
1. रालामंडल अभयारण्य : यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इंदौर के जंगल राला मंडल जरूर जाना चाहिए। इंदौर बस स्टेंड से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रालामंडल अभयारण्य इंदौर शहर की एक शानदार जगह है, जो चारों तरफ से जंगलों से घिरी हुई है। यहां पर पर्यटक को लुभाने के लिए डियर पार्क बनाया गया है। डियर पार्क में आप सफारी का मजा ले सकते हैं।
 
2. पिपलियाहाना रीजनल पार्ट : इंदौर में ही पारिवारिक पिकनिक के लिए हरे-भरे हरियाली से घिरी झील के साथ ही आपको यहां पर सुकून का अहसास होगा। यहां का सुंदर गार्डन और प्रकृति आपको लुभाएगी। यह इंदौर का सुंदर पार्क है। इसी तरह के दो पार्क और है जिन्हें नेहरू पार्क और मेघदूत गार्डन कहते हैं। हालांकि यहां पर झील नहीं है लेकिन सुंदर गार्डन है। 
 
3. कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय : शहर में ही बसे इस चिढ़ियाघर को और यहां पर स्थित पक्षी विहार को देखना अद्भुत है। यहां पर सुंदर गार्डन में बैठकर पिकनिक मनाई जा सकती है। यहां का स्नेक घर और पक्षी विहार को देखकर आप सचमुच दंग रह जाएंगे। इंदौर आए हैं तो यहां जरूर जाएं। बच्चों के लिए तो यह स्थान एकदम बेस्ट है।
 
4. बिजासन माता का मंदिर टेकरी और खजराना गणेश मंदिर : इंदौर में यूं तो कई धार्मिक स्थल है परंतु आप सबसे पहले जाएं खजराना गणेश मंदिर। यह शहर का सबसे प्रसिद्ध और सुंदर मंदिर है। इसके बाद आप यहां से बिजासन टेकरी जाएं। बिजासन टेकरी जाते वक्त रास्ते में आप बड़ा गणपति मंदिर जरूर जाएं। यां गणपति की बहुत ही विशालकाय मूर्ति है। बिजासन टेकरी के पास ही पितृ पर्वत और गोम्मट गिरी जाना न भूलें। पितृ पर्वत पर हनुमानजी की विशालकाय मूर्ति है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।
5. उज्जैनी- हनुमांतिया : यह एक नया स्पॉट बना है, जिसे नर्मदा-क्षिप्रा संगम-स्थल भी कहा जाता है। नर्मदा-क्षिप्रा लिंक योजना के अंतर्गत नर्मदा-क्षिप्रा के संगम-स्थल के समीप ग्राम मुण्डला दोस्तार (उज्जैनी) में स्थित है। यहां स्नान करने के लिए सुन्दर घाट बना हुआ है। हनुवंतिया इंदिरा सागर बांद नदी में स्थित द्वीपसमूह में से एक है। हनुमंतिया द्वीप मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा विकसित किया गया है। पिकनिक के लिए साहसिक गतिविधियां, रिसॉर्ट और पानी से घिरा हुआ यह एक आदर्श स्थान है। जल महोत्सव के दौरान, यह जगह लोगों से भरी होती है और रंग-बिरंगी पतंगें और गर्म हवा के गुब्बारे में घूमने का लुप्‍त भी उठाया जा सकता है।
 
6. राजबाड़ा : इंदौर शहर में करीब 200 साल पुराना राजशाही महल राजवाड़ा पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन आकर्षक स्थल है। इस महल का वास्तुकला फ्रेंच, मराठा और मुग़ल शैली का मिश्रण इसको सबसे ख़ास बनता है। अब यदि राजबाड़ा आ ही गए हैं तो राजबाड़ा के पीछे सराफा बाज़ार और कांच मंदिर देखना न भूलें। राजबाड़ा के आगे के सड़क पर कुछ दूर जाकर कृष्णपुरा छतरी भी देख लें। राजबड़ा पहुंच ही गए हैं तो महूनाका के पास लाल बाग पैलेस देखना न भूलें। वहां से मात्र 3 से 4 किलोमीटर दूर है।
 
8. तिंछा फॉल : यह मुख्‍य इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर नेमावर-मुंबई रोड़ पर स्थित है। यह भी भी बहुत ऊंचाई से झरना गिरता है। इंदौर के लोगों के लिए यह सबसे खास डेस्टिनेशन है। सिमलोल मेन रोड़ से 9 किलोमीटर अंदर है तिंचा फॉल।
 
9. सिरपुर तालाब : करीब 800 एकड़ में फैले यहां बहुत ही सुंदर विशालकाय तालाब के आसपास आप परिवार के सात पिकनिक मना सकते हैं। यहां पर विशेष मौसम में हजारों प्रवासी अप्रवासी पक्षियों को डेरा रहता है जिन्हें देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। यहां पर पक्षियों की लगभग 150 विभिन्न प्रजातियां निवास करती हैं। 
 
10. देव‍गुराडिया : देवगुराडिया में एक पहाड़ी है जहां पर प्राचीन शिव मंदिर में लोग दर्शन करने आते हैं। हरे भरे इस स्थान पर कई लोग पिकनिक मनाने भी जाते हैं।
 
इसके अलावा हींकार गिरी, बिलावली तालाब, यशवंत सागर, पिपल्याहाला तालाब, पुरातत्व संग्रहालय, मल्हारी मार्तण्ड मंदिर, हरसिद्धि, छत्रीबाग साई मन्दिर, कालिका मंदिर, मेघदूत गार्डन, रिजनल पार्क, नेहरू पार्क आदि कई स्थान ऐसे हैं जो इंदौर के अंदर ही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी