दिग्विजय सिंह के नामांकन के प्रस्तावक बनेंगे मध्यप्रदेश के 12 कांग्रेस विधायक

विकास सिंह

गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (18:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नामांकन भरने से पहले दिग्विजय सिंह ने आज सोनिया गांधी से मुलाकात की। इससे पहले गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचकर नामांकन फॉर्म लिय़ा। दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के मौके पर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का एक दल आज दिल्ली पहुंच रहा है,शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे। 
 
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह, कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी,पीसी शर्मा,कमेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया के साथ ही आरिफ मसूद, हिना कांवरे, लाखन सिंह यादव, अलोक चतुर्वेदी, रामलाल मालवीय, सुरेंद्र सिंह बघेल, विपिन वानखेड़े दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रस्तावक बनेंगे।  

दिलचस्प बात यह है कि दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के प्रस्तावकों में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का नाम नहीं शामिल है। वहीं अब तक की खबरों के मुताबिक दिग्विजय सिंह के नामांकन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। वहीं कांग्रेस के जो विधायक दिग्विजय सिंह के प्रस्ताव बनने जा रहे है उनको दिग्विजय सिंह के गुट का माना जाता है। 

दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के नामांकन भरने की तैयारियों के बीच कांग्रेस के सीनियर विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के बेहतर कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हो सकता, बाकी के जो नाम कांग्रेस अध्यक्ष के लिए है वह बहुत छोटे है इसलिए राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान संभालनी चाहिए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी