इसके बाद पुलिस बल ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को खदेड़ा। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व झगड़ी घाट पर लूट के मामले में पुलिस ने ग्राम खेरकुंडी के 12 लोगों को पकड़ा था। इनमें से एक आरोपी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने में प्रदर्शन किया। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
उल्लेखनीय है कि हाल ही मध्यप्रदेश के ही नीमच जिले में कुछ असामाजिक तत्वों ने आदिवासी युवक कन्हैया को गाड़ी से बांधकर घसीटा था। उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इस घटना में युवक कन्हैया की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के आदिवासी इस घटना के विरोध में नीमच में बड़ी संख्या में जुटे थे।