खंडवा में दिल दहला देने वाला हादसा, पेड़ से लटके मिले 3 आदिवासी बहनों के शव

गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (08:31 IST)
खंडवा। एक दिल झकझोर देने वाली घटना में मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक लोमहर्षक समाचार मिला है। यहां मंगलवार रात करीब 11 बजे भामगढ़ गांव के पास कोटा फाल्या में 3 आदिवासी बहनों के शव एक पेड़ से लटके मिले हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे दिल झकझोरने वाली घटना बताया है।
 
खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के अनुसार गांव वालों ने जब ये शव पेड़ से लटकते देखे तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। इन तीनों मृतक बहनों की उम्र 23, 21 और 19 वर्ष हैं। उन्होंने बताया कि ये लड़कियां गांव में अपनी मां के साथ रह रही थीं तथा उनके पिता का 4 साल पहले निधन हो गया है। अब घर में उनकी मां के अलावा 2 बहनें और 3 भाई रह गए हैं।
 
एसपी विवेक सिंह ने अंदेशा जताया कि शुरुआती जांच में इन 3 बहनों के सुसाइड किए जाने का अंदेशा है। लेकिन इस घटना की हम जांच कर इसके सही कारणों का पता लगा रहे हैं। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी