मोहन सरकार का बुलडोजर एक्शन, BJP नेता की हथेली काटने वाले बदमाशों के मकान पर चला बुलडोजर

विकास सिंह

गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (18:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ लेने के बाद बुलडोजर एक्शन शुरु हो गया है। राजधानी भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले पांचों आरोपियों के घर पर आज बुलडोजर चला। जिला प्रशासन की कार्रवाई में देखते ही देखते आरोपियों के घर बुलडोजर से जमींदोज कर दिए गए।

दरअसल मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ़ मोहन यादव लगाकर एक्शन मोड में नजर आ रहे है। उन्होंने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों  को  दिए  है। जिसका असर गुरुवार को भोपाल  में  दिखाई  दिया और प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले के घर पर बुलडोजर चलाया गया है।

दरअसल विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद राजधानी भोपाल के अरेरा मंडल के भाजपा महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर पर जानलेवा हमला कर हथेली काटने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम,समीर, शाहरुख और बिलाल के घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। पुलिस- प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

पुलिस भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने वाले पांचों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिला कलेक्टर ने घटना को मुख्य आरोपी फारूख पर पहले ही NSA लगा दिया।

गौरतलब है कि विवाद में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर का देखते पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा जब अस्पताल पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने वाले आरोपियों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा जो नजीर बनेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी