तिरंगा यात्रा में तिरंगे का अपमान..!

छतरपुर। छतरपुर के बिजावर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रध्वज तिरंगे के अपमान का मामले सामने आया है। राष्ट्रध्वज का यह अपमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान हुआ।
 
दरअसल, तिरंगा यात्रा बिजावर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन जैन तिरंगा यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा लिए लघुशंका करते हुए नजर आए। इस दृश्य को यात्रा में साथ चल रहे लोगों ने ही अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिए। यह फोटो सोशल मीडया में भी वायरल हो गए हैं। 
 
हालांकि जैसे इस मामले की भनक कांग्रेस को लगी उन्होंने हाथोंहाथ लपक लिया। कांग्रेस नेता योगेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला ने कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेता इस मामले में ज्ञापन देने की भी तैयारी कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि छतरपुर से लगने वाले तीन संसदीय क्षेत्रों में वीरेन्द्र खटीक (टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र), नागेन्द्रसिंह (खजुराहो), प्रह्लाद पटेल (दमोह) सहित सभी क्षेत्रीय भाजपा विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में तिरंग यात्रा निकाली है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें