मध्यप्रदेश के कुनो पार्क में चीते के शावक की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 5 जून 2024 (01:24 IST)
Death of Cheetah in Kuno National Park : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क (KNP) में मादा चीता गामिनी से जन्मा शावक मंगलवार को मृत मिला। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। एक शावक की मौत के बाद केएनपी में अब 26 चीते बचे हैं, जिनमें 13 भारतीय धरती पर जन्मे शावक हैं। 
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बताया गया कि मंगलवार की शाम को मादा चीता गामिनी के शावकों में से एक मृत मिला। शाम करीब चार बजे पशु चिकित्सक दल ने देखा कि एक शावक अपनी मां के पास लेटा हुआ है जबकि बाकी पांच शावक इधर-उधर खेल रहे हैं।
ALSO READ: कुनो से आई खुशखबर, चीता ज्वाला ने 3 शावकों को दिया जन्म
इसके बाद, शावक को आगे की जांच के लिए ले जाया गया, लेकिन शावक की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। एक शावक की मौत के बाद केएनपी में अब 26 चीते बचे हैं, जिनमें 13 भारतीय धरती पर जन्मे शावक हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी