दिग्विजय सिंह बोले, अर्थव्यवस्था गिर रही है और पीएम मोदी फिट इंडिया की बात कर रहे

शनिवार, 31 अगस्त 2019 (22:45 IST)
ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि जीडीपी गिर रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया की चिंता कर रहे हैं।
 
ALSO READ: पीओके को भारत में लाने के समर्थन में आए दिग्विजय सिंह
 
सिंह ने यहां कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि देश की जीडीपी गिर रही है। हालत ऐसे हैं कि रिजर्व बैंक से रुपए लेने पड़ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को फिट इंडिया की चिंता है।
 
उन्होंने कहा कि फिट इंडिया होना चाहिए, लेकिन यहां कुपोषण है, गरीबी, महंगाई, अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी का हल चाहिए। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष तय करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस दिन सोनियाजी तय करेंगी, उस दिन कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष तय हो जाएगा। अभी तो पोस्ट खाली नहीं है, कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी