खेत पर काम कर रही महिला को सांप ने डसा

शनिवार, 26 अगस्त 2017 (14:13 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में खेत पर काम कर रही एक महिला को सांप ने डस लिया।
 
गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में खेत पर काम कर रही एक महिला को शुक्रवार को शाम सांप ने काट लिया जिससे उसकी कुछ देर बाद ही मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने मृतका का नाम संतो (40) पत्नी पंचम सिंह बताया है, वहीं देहात थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति को अवैध गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी सुरेश कुशवाहा के पास से सवा किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी