मध्यप्रदेश के नीमच में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, 2 झुलसे

रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (11:03 IST)
नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आकाशीय बिजली गिरने की 2 अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 अन्य झुलस गए।
 
बिजली गिरने की घटनाएं नीमच जिले के लोद एवं जीरन गांवों में शनिवार को हुई। गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई जबकि 2 अन्य लोग घायल हुए हैं, जबकि जीरन गांव में 2 लोग मारे गए।
 
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी