आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए बजट में बड़ा ऐलान, खुलेंगे 9 मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी 3,250 सीटें

मंगलवार, 2 मार्च 2021 (11:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के वित्त वर्ष 2021 22 के लिए आज विधानसभा में पेश किए गए वार्षिक बजट में 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' पर सबसे अधिक जोर दिया गया है। 

ALSO READ: Madhya Pradesh Budget Live Updates : खुलेंगे 9 मेडिकल कॉलेज, स्कूलों में 24,200 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में प्रदेश में 9 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया। यह मेडिकल कॉलेग शिवपुरी, राजगढ़, मंडला, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, दमोह और सिवनी में खोले जाएंगे।
 
उन्होंने ऐलान किया कि 2022-23 तक प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 3,250 सीटें बढ़ाई जाएंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी