Mohan Yadav cabinet in Indore : होलकर राज्य ने राजवाड़ा स्थित राज दरबार से इंदौर के विकास के लिए कई बड़े निर्णय लिए। अब 20 मई को राजवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ इंदौर सहित प्रदेश के विकास के कई अहम निर्णय लेंगे। कैबिनेट बैठक की तैयारी के लिए गणेश हाल और दरबार हाल को होलकरकालीन पारंपरिक शैली में सजाया जा रहा है।
कैबिनेट बैठक के दौरान राजवाड़ा पर अस्थायी सचिवालय की स्थापना की जा रही है। यहां बैठक के संबंध में सभी प्रशासनिक गतिविधियां संचालित होंगी। सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किए जाएंगे। शासन की विभिन्न योजनाओं और इंदौर के विकास की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बैठक के लिए राजवाड़ा के सामने के गार्डन को भी संवारा जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बैठक से पहले राजवाड़ा चौक पर लगी देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे।