MP : मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, 600 से ज्यादा टीआई बदले गए

बुधवार, 19 जुलाई 2023 (21:43 IST)
भोपाल। Transfers in Police Department in Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले हुए हैं। खबरों के मुताबिक मध्यप्रदेश भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय से थाना प्रभारियों के तबादले लिस्ट जारी की गई है। मध्यप्रदेश में इस वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। इंदौर में 34 थाना प्रभारियों के ट्रांसफर हुए हैं।

इससे पहले पुलिस विभाग में ये तबादले किए गए। मध्यप्रदेश में 673 थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। विधानसभा चुनाव के पहले तीन साल से ज्यादा समय से एक जिले में जमे पुलिस इंस्पेक्टर्स के ट्रांसफर किए गए हैं। भोपाल के 37 टीआई के तबादले किए गए हैं।

निरीक्षकों पर कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी जिम्मेदारी रहती है। विदित है कि आईपीएस अधिकारियों की सूची पहले ही जारी हो चुकी थी। इसके बाद थाना प्रभारियों की सूची बनाने का काम तेजी से चल रहा था। बुधवार को यह सूची जारी हो गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी