Madhya Pradesh Weather : मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम से एक बार फिर मौसम का मिजाज बगड़ गया। छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, रतलाम, उज्जैन समेत 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि से गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में फिर बारिश के आसार हैं। जानिए कैसा है इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन का मौसम?
फरवरी में चौथी बार राज्य में ओले-बारिश का दौर आया है। बारिश वाले जिलों में दिन का तापमान गिरा, जबकि अन्य जगहों पर पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। रात में ठंड का असर कम रहा। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 27 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसका असर प्रदेश में 1-2 मार्च को दिख सकता है।