मध्यप्रदेश में भी मदरसों में राष्ट्रगान हो सकता है अनिवार्य, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए संकेत

विकास सिंह

शुक्रवार, 13 मई 2022 (15:16 IST)
भोपाल। उत्तर प्रदेश में मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य होने के बाद अब मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रगान को लेकर बहस तेज हो गई है। मदरसे में राष्ट्रगान अनिवार्य करने को लेकर जब मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि ये विचारणीय बिंद है और इस पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान देश का गान है और सभी जगह होना चाहिए। 

वहीं मध्यप्रदेश में मदरसों में राष्ट्रगान कराए जाने के सवाल पर बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि हम पाकिस्तान में तो राष्ट्रगान कराने के लिए नहीं कह रहे है। मध्यप्रदेश के अंदर, उत्तरप्रदेश के अंदर और देश के कोने-कोने में शिक्षण संस्थान हैं, उसमें राष्ट्रगान हो, राष्ट्र की स्तुति हो, भारत माता की जय हो तो इसमें क्या गलत है, ऐसा  होना ही चाहिए। ऐसा हो रहा है और  ऐसा निर्णय हुआ है, तो यह स्वागत योग्य है।
 
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य कर दिया है। मदरसा शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को अपने आदेश में उत्तर प्रदेश के मदरसों में राष्‍ट्रगान अनिवार्य करने का फैसला किया है। बोर्ड ने अपने आदेश में कहा कि दुआओं के साथ राष्‍ट्रगान भी जरूरी। सुबह क्लास शुरू होने से पहले राष्ट्रगान जरूरी है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी