भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने वाले वायरल वीडियो पर सियासी बवाल, दिग्विजय ने दी चुनौती

विशेष प्रतिनिधि

शनिवार, 20 नवंबर 2021 (14:34 IST)
भोपाल। विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेसियों के घुटने तोड़ देने वाले बयान पर अब प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक को जवाब देते हुए उनके घर जाने का एलान कर दिया है।
 
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है “मैं कांग्रेसी हूं। जिसमें ताकत हूं। मेरे घुटने तोड़ दो। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब हिंसा से दूंगा। मैं 24 नवंबर को महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा। उनके घर जाकर तब उसे उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक राम धुन करूंगा।”
 

मैं कॉंग्रेसी हूँ जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे।
मैं गांधीवादी हूँ।
हिंसा का जवाब अहिंसा से दूँगा।

24 नवंबर को मैं महात्मा गॉंधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूँगा। #कांग्रेस https://t.co/YCmyIXcdIo

— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 20, 2021
वहीं दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद पूर्व मंत्री रामेश्वर शर्मा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के घर जाने का एलान कर दिया है।
 
दरअसल पूरा मामला भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के उस वायरल वीडियो से जुड़ा है जिसमें वह लोगों से कह रहे है कि अगर कोई कांग्रेसी अगर जनता के पास आते हैं तो उनके घुटने तोड़ दो। इतना ही नहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह को भी क्षेत्र में न आने देने की बात कही थी।
 
वहीं दूसरी ओर रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट का अपने वायरल वीडियो का खंडन करते हुए कहा था कि कांग्रेस के घुटने तोड़ने की हमें जरुरत नहीं है पहले ही कांग्रेस के घुटने और कमर टूटी हुई है। वायरल वीडियो दिग्विजय सिसंह को अपमानित करने की चाल है।
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी