दो सेल्स टैक्स अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाए

सागर। मघ्यप्रदेश की लोकायुक्त पुलिस सागर ने बड़ी कार्रवाई करते हए सागर के  सेल्स टैक्स विभाग के उपायुक्त और सहायक आयुक्त सहित तीन को तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते हए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
 
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सागर रीतेश गर्ग ने बताया की बीती देर रात तक पुलिस की कार्रवाई चलती रही। सेल्स टैक्स विभाग के उपायुक्त एचएस ठाकुर और सहायक आयुक्त जलज रावत दोनों के बंगले सागर में अगल-बगल में हैं।
 
छतरपुर के मेंथॉल के व्यापारी सुरेश यादव ने इन दोनों द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त को की थी। इसमें सेल्स टेक्स के वकील पंकज कुकरेजा ने मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने एचएस ठाकुर के निवास पर रंगे हाथों तीनों को तीन लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया। व्यापारी से हर माह तीन लाख रुपए लेना तय हुआ था। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें