रो पड़े शिवराज, कहा- भाजपा की जीत में लाड़ली बहना का योगदान, बहनों की आंखें भी छलकीं

मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (13:29 IST)
Shivraj Singh Chauhan : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को महिलाओं से मिलकर रो पड़े। इस दौरान बहनों की आंखें भी छलकीं। उन्होंने कहा कि बहुमत से सरकार बनने का संतोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत में लाड़ली बहना योजना का योगदान है।
 
इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने कहा कि एक बात मैं विनम्रता के साथ कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से पहले मैं मरना बेहतर समझूंगा। इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा।

शिवराज ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जो तेजी से काम चल रहे हैं, उन्हें पूरा करेगी। लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेगी और प्रगति और विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयां छुएगा।
 

#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान महिलाओं से मिलकर भावुक हो गए।

(सोर्स: शिवराज सिंह चौहान कार्यालय) pic.twitter.com/s1RyPi3lYE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2023
उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से मिलकर सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल की बैठक में सोमवार को उज्जैन से विधायक मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया था। वे 2 उपमुख्‍यमंत्रियों के साथ बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे शपथ लेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी