पूर्व राज्यपाल और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला सिंह का निधन

मंगलवार, 29 मई 2018 (22:33 IST)
सिवनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हिमाचल की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह का आज इंदौर के अस्पताल में निधन हो गया।

वे 73 वर्ष की थीं। उनके पुत्र योगेंद्र सिंह लखनादौन से कांग्रेस के विधायक हैं। उर्मिला सिंह का अंतिम संस्कार उनके गृह जिला सिवनी के गृह ग्राम घूरवाडा मे गुरुवार को 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी