Heart Attack in Garba : नवरात्रि पर गरबों के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में रमे हैं। गरबा स्थल पर गरबों के साथ ही नाटक, नृत्य समेत कई अन्य कार्यक्रम भी होते हैं। खरगोन जिले में भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम पलासी में रविवार रात को गरबा स्थल पर पति के साथ नृत्य कर रही सोनम नामक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।