Maharashtra news in hindi : शिवसेना यूबीटी ने बुधवार को अपने सहयोगी और राकांपा (शरदचंद्र) अध्यक्ष शरद पवार द्वारा दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह शिंदे ही थे जिन्होंने अमित शाह की मदद से शिवसेना को विभाजित किया था। उनका सम्मान करना किसी भाजपा नेता को सम्मानित करने के समान था।
शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि राजनीति में कुछ चीजों से बचना चाहिए। कल शरद पवार ने शिंदे को सम्मानित नहीं किया, बल्कि उन्होंने अमित शाह को सम्मानित किया। यह हमारी भावना है। उन्होंने कहा कि जिसे हम महाराष्ट्र का दुश्मन मानते हैं, उसे ऐसा सम्मान देना महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाना है। पवार ने अलग तरीके से सोचा होगा, लेकिन ऐसी राजनीति महाराष्ट्र के लोगों को पसंद नहीं आई है।