Makar Sankranti Rangoli 2024: मकर संक्रांति पर बनाएं पतंग रंगोली डिजाइन

Kite Rangoli Designs
Makar Sankranti Rangoli 2024 : पूरे भारत में मकर संक्रांति (makar sankranti 2024) का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। हालांकि इस पर्व के लिए हर राज्य की अपनी अलग मान्यताएं हैं। मकर संक्रांति पर दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर पतंग उड़ाने की भी मान्यता है और इस दिन स्वादिष्ट तिल गुड़ के लड्डू जैसे कई तरह के लड्डू भी खाए जाते हैं। साथ ही इस दिन सूर्य देव की भी आराधना की जाती है। मकर संक्रांति के दिन की पूजा विधि और विशेष मुहूर्त
 
कई राज्यों में इस दिन गंगा स्नान की भी मान्यता है। इस मकर संक्रांति 2024 को खास बनाने के लिए आप भी घर पर सुंदर रंगोली से सजावट कर सकते हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे बेहतरीन रंगोली आईडिया जिसकी मदद से आप अपने घर के आंगन को खुबसूरत तरीके से सजा सकते हैं। इस बार आसमान नहीं बल्कि ज़मीन पर पतंग को दर्शाने के लिए आइए जानते हैं इन makar sankranti kite rangoli के बारे में....

1. यह डिजाइन बहुत क्रिएटिव और सुंदर है। आपके घर में यह रंगोली बेहद खूबसूरत लगेगी। इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले आपको पतंग बनानी होगी और उसके बाद आस-पास का डिजाईन बनाएं। इस रंगोली की सबसे खास बात है कि आप इसे किसी भी तरह से सजा सकते हैं और अपनी पसंद के रंग भर सकते हैं। इस डिजाइन में रंगों की कोई सीमा नहीं है। ALSO READ: Kite Craft Easy: बाज़ार नहीं अब घर पर ही बनाएं पतंग

2. अगर आप कुछ सिंपल और सुंदर रंगोली (makar sankranti rangoli easy) बनाना चाहते हैं तो ये डिजाईन भी आप ट्राई कर सकते हैं। इस रंगोली के लिए आपको स्केल की ज़रूरत होगी जिससे आप सही लाइन में इस रंगोली को बना सकें। साथ ही आप अपनी पसंद के अनुसार इस रंगोली के कलर चुन सकते हैं। अपनी क्रिएटिविटी के अनुसार आप इस रंगोली को और भी ज्यादा रोचक बना सकते हैं।

3. अगर आप एक बड़ी रंग्लोई बनाना चाहते हैं तो ये डिजाईन भी बहुत खुबसूरत है। सबसे पहले इस डिजाइन को बनाने के लिए बीच में सर्कल बनाएं। इसके बाद सर्कल के बीच से वर्टिकल लाइन खीचें और फिर हॉरिजॉन्टल लाइन। ऐसा करने से पतंगों का गैप एक दूसरे के बीच बराबर रहेगा।

4. यह रंगोली भी बहुत सिंपल और सुंदर है। इस रंगोली को बनाने के लिए आप स्केल की मदद ले सकते हैं या हाथों से भी पतंग को बना सकते हैं। इस रंगोली को सबसे खूबसूरत इसके रंग बनाते हैं। आप भी इस तरह के रंग लेकर शेडिंग कर सकते हैं और फिर उसके ऊपर सुंदर डिजाइन बना सकते हैं। 
ALSO READ: मकर संक्रांति की 10 परंपराएं, इस तरह मनाते हैं ये त्योहार

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी