Makar Sankranti wishes in Hindi: मकर संक्रांति भारत के सबसे उल्लासपूर्ण और सकारात्मक त्योहारों में से एक है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों की उड़ान, घर-घर में बनने वाली तिल और गुड़ की मिठाइयों की मिठास, और अपनों को भेजे जाने वाले शुभकामना संदेश इस पर्व को और भी खास बना देते हैं। यह त्योहार न केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है, बल्कि स्वास्थ्य, समृद्धि, आपसी प्रेम और मधुर वाणी का संदेश भी देता है। डिजिटल युग में लोग मकर संक्रांति से जुड़ीं विशेषज, कोट्स, कैप्शन तथा मैसेजेस को अपनों को भेजकर खुशियों का इजहार करते हैं।
ALSO READ: मकर संक्रांति पर केरल में मकरविलक्कु त्योहार, सबरीमाला मंदिर के आकाश में नजर आएगा दिव्य प्रकाश