Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner: बहुत से ज्योतिष मानते हैं कि मंगल सिर्फ मंगल होता है सौम्य, मध्यम या कड़क मंगल जैसा कुछ नहीं होता। लाल किताब ज्योतिष के अनुसार मंगल बद और मंगल नेक होता है जबकि परंपरागत ज्योतिष के अनुसार सौम्य, मध्यम या कड़क मंगल के बारे में कहा गया है। हालांकि इस संबंध में हम विस्तार से जानकार इसके निकाराकरण का सही स्थान भी जानेंगे।
क्या है मंगल दोष : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बाहरवें भाव में मंगल आकर बैठे हों तो वह व्यक्ति मांगलिक कहलाता है। कर्क राशि में मंगल नीच का और मकर राशि में मंगल उच्च का होता है। मेष, तुला, वृश्चिक और मीन के मंगल का विचार भी किया जाता है।
कैसे पहुंचे श्री मंगल देव मंदिर अमलनेर महाराष्ट्र | how to reach shri mangal dev graha mandir amalner maharashtra:
- जलगांव से अमलनेर की दूरी | jalgaon to amalner distance: यहां पहुंचने के लिए आप महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे। अमलनेर जलगांव जिले में ही स्थित एक गांव है। अमलनेर जलगांव से 58.1 किमी दूर है।
पूरा पता है- मंगल ग्रह मंदिर, चौपड़ा रोड़, धनगर गली, अमलनेर, जिला जलगांव, महाराष्ट्र-425401 | Mangal Grah Mandir, Chopra Rd, Dhangar Galli, Amalner, Maharashtra 425401