weight Loss - प्रेग्नेंसी के बाद कैसे करें वजन कम, जानिए ये 5 उपाय

मोटापा महिलाओं में दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। पहले पीरियड्स रेग्युलर नहीं होने पर यह समस्या होने लगती है। फिर प्रेंग्नेंसी के बाद मोटापा बढ़ने लगता है। मोटापा बढ़ने से दूसरी समस्याएं भी बढ़ने लगती है। थकावट, आलसीपन घर करने लगता है। थोड़ा अधिक चलने में सांस फूलने लगती है, ज्यादा चल नहीं पाते, थोड़ा बहुत काम करके थक जाते हैं। 
 
आइए इस पोस्ट में आपको बताएंगे डिलेवरी के बाद कैसे अपने वजन को कम करें। यह जानकारी आपको सामान्य इलाज के तौर पर बताई जा रही है। स्वास्थ्य में ठीक नहीं लगने पर डॉक्टर से सलाह लेकर भी कर सकते हैं- 
 
1. अजवाइन के पानी का सेवन आप कर सकती है। एक बाउल में अजवाइन डालकर उस पानी को गुनगुना कर पी लें।
 
2. ग्रीन टी एक्सट्रा चर्बी कम करने, वजन घटाने में सबसे कारगर मानी जाती है। इसका सेवन आप डॉक्टर से सलाह-मश्वरा जरूर कर सकते हैं। 
 
3. मेथीदाने आपके शरीर के एक्सट्रा फैट को कम करने में सबसे अधिक कारगर है। अगर इससे शरीर में गर्मी होती है तो आप थोड़ा सा घी रखकर इसे सेंक लीजिए और सुबह खाली पेट ठंडे पानी से ले लीजिए। इससे आपको पेट में गर्मी नहीं लगेगी।
 
4. रात को सोने से पहले जायफल के दूध का सेवन कीजिए। सुनने में जरूर अजीब लगेगा लेकिन यह बेहद कारगर उपाय है। एक कप गर्म दूध में जायफल का पाउडर मिक्स कर पी लीजिए। इससे पेट बहुत जल्दी अंदर होता है।
 
5. दालचीनी और लौंग के सेवन से भी आपका पेट कम हो जाता है। आधा चम्मच दालचीनी और 2-3 लौंग मिक्स कर लें पानी में डालकर उबाल लें। एक महीने तक इसका लगातार सेवन कीजिए। फर्क आपको नजर आने लगेगा। 
ALSO READ: lockdown : घर की इन 6 चीजों को न करें नजरअंदाज इन्हें जरूर करें साफ

ALSO READ: वर्क एट होम में कंधों का भी रखें ख्याल, वरना दर्द से होंगे बेहाल

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी