google pixel 10a launched in india : भारत में Google Pixel 10a को लॉन्च कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह मॉडल देश में Apple iPhone 17e की एंट्री से पहले बाजार में आ गया है। मिड-रेंज कैटेगरी में उतरा Pixel 10a, प्रीमियम पिक्सल फोनों से नीचे पोजिशन किया गया है, लेकिन इसमें कई फ्लैगशिप फीचर्स किफायती कीमत पर दिए गए हैं।
डिजाइन और फीचर्स के मामले में नया Pixel 10a काफी हद तक Google Pixel 9a जैसा ही नजर आता है। ऐसे में सवाल है कि दोनों में असल फर्क क्या है? आइए विस्तार से समझते हैं।
Pixel 10a vs Pixel 9a: भारत में कीमत
Pixel 10a भारत में केवल 256GB वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है।
वहीं Pixel 9a भी इसी कीमत पर आया था, लेकिन फिलहाल यह 256GB स्टोरेज के साथ लगभग 39,999 रुपये में उपलब्ध है।
डिजाइन और डिस्प्ले
दोनों फोनों में प्लास्टिक बैक पैनल और एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है।
Pixel 10a की मोटाई 9mm और वजन 183 ग्राम है।
Pixel 9a थोड़ा पतला (8.9mm) लेकिन 186 ग्राम वजन के साथ थोड़ा भारी है।
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में 6.3-इंच pOLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। हालांकि Pixel 10a में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन (पहले GG 3) और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो Pixel 9a के 2700 निट्स से ज्यादा है।
बैटरी और चार्जिंग
Pixel 10a में 5,100mAh बैटरी दी गई है।
30W वायर्ड चार्जिंग
10W वायरलेस चार्जिंग। वहीं Pixel 9a में भी 5,100mAh बैटरी थी, लेकिन चार्जिंग स्पीड 23W (वायर्ड) और 7.5W (वायरलेस) तक सीमित थी।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Pixel 10a में वही Tensor G4 चिपसेट दिया गया है जो Pixel 9a में था।
दोनों में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। नया मॉडल Android 16 के साथ आता है और कंपनी 7 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।