Samsung के अब तक सबसे सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च, साथ ही खरीदी पर धमाकेदार ऑफर्स भी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (19:43 IST)
Samsung ने भारत में बजट M-सीरीज में Galaxy M16 और Galaxy M06 को लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो स्मार्टफोन में धांसू फीचर्स हैं। Galaxy M06 5G सपोर्ट के साथ आता है। M16 की कीमत 12,499 रुपए और M06 की कीमत 9,999 रुपए है। साथ ही कंपनी दोनों स्मार्टफोन की खरीदी पर ऑफर्स भी दे रही है। Samsung के स्मार्टफोन्स पर बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
ALSO READ: Samsung यूजर्स के लिए आई Good news, फोन चलाने का बदलेगा अंदाज
बैंक ऑफर के तहत Galaxy M16 पर 1,000 रुपए और Galaxy M06 पर 500 रुपए का कैशबैक मिल सकता है। M06 में 50MP प्राइमरी+2MP डेप्थ कैमरा मिल सकता है। इसके साथ, 8MP सेल्फी कैमरा मिलने वाला है।  Samsung Galaxy M06 में 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है जो 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है।
क्या हैं फीचर्स : दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर और 6.7-इंच डिस्प्ले दी गई है। Samsung Galaxy M16 5G में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर, 4GB/6GB/8GB रैम + 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है। Samsung Galaxy M16 5G में 50MP प्राइमरी+5MP अल्ट्रा-वाइड+2MP मैक्रो कैमरा मिलने वाला है।

वहीं, 13MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलने वाली है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। Samsung Galaxy M16 को तीन कलर ऑप्शन्स में लाया जा सकता है। इसमें मिंट ग्रीन, ब्लश पिंक और थंडर ब्लैक को शामिल किया गया है। Galaxy M16 की सेल 5 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। जबकि Galaxy M06 की बिक्री 7 मार्च से शुरू होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी