Poco X8 Pro सीरीज भारत में लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 'आयरन मैन' अवतार में मचाएगा धूम, जानें कीमत और फीचर्स

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 19 मार्च 2026 (15:51 IST)
स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित Poco X8 Pro सीरीज को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं— Poco X8 Pro Max, Poco X8 Pro और एक स्पेशल एडिशन Poco X8 Pro - Iron Man Edition। कंपनी का दावा है कि ये नए डिवाइस फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार डिजाइन का एक बेजोड़ मेल हैं, जो नेक्स्ट-जेन स्मार्टफोन के अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Poco X8 Pro सीरीज : कीमत और ऑफर्स

Poco ने इस सीरीज को आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया है:
Poco X8 Pro के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 32,999 रुपए, 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 35,999 रुपए और Iron Man Edition के स्पेशल एडिशन की कीमत 37,999 रुपए, Poco X8 Pro Max के 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 42,999 रुपए है।

उपलब्धता : इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 23 मार्च दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।बैंक ऑफर्स: ग्राहक बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज ऑफर के जरिए ₹3,000 तक की बचत कर सकते हैं।

इसके अलावा, YouTube Premium और Spotify Premium जैसे सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।मार्वल फैंस के लिए खास: Poco X8 Pro – Iron Man Editionमार्वल के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए Poco ने आयरन मैन एडिशन पेश किया है। यह फोन टोनी स्टार्क के आइकॉनिक ब्लैक-एंड-गोल्ड आर्मर से प्रेरित है। इसके सेंटर में लगा फ्लैश मॉड्यूल 'आर्क रिएक्टर' जैसा दिखता है।

फोन के अंदर भी आपको कस्टम आयरन मैन थीम वाला इंटरफेस मिलेगा।खास ऑफर: 23 मार्च को खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 1 साल का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन (Poco Shield के तहत) मुफ्त मिलेगा।

Poco X8 Pro Max के धांसू फीचर्स


प्रोसेसर: भारत का पहला फोन जिसमें MediaTek Dimensity 9500s फ्लैगशिप चिपसेट है।

इसका AnTuTu स्कोर 30 लाख के पार है। बैटरी: इसमें 9000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिस्प्ले : 6.83-इंच की बड़ी डिस्प्ले, जिसमें आई-केयर फीचर्स और हाई ब्राइटनेस दी गई है।कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 20MP फ्रंट कैमरा।गेमिंग: 120FPS गेमप्ले, रे-ट्रेसिंग और एडवांस कूलिंग सिस्टम।

Poco X8 Pro के फीचर्स

प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।बैटरी: इसमें 6,500mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट है। डिस्प्ले व कैमरा : 6.59-इंच की डिस्प्ले के साथ इसमें भी 50MP का मेन सेंसर और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

सॉफ्टवेयर: यह फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है और इसमें 'सर्कल टू सर्च' (Circle to Search) जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। शाओमी इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा- Poco X8 Pro सीरीज हमारे फैंस को बिना किसी समझौते के बेहतरीन परफॉर्मेंस देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम X सीरीज को परफॉर्मेंस और एंड्योरेंस के एक बिल्कुल नए स्तर पर ले जा रहे हैं।  Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी