Redmi Note 13R Pro : 108-megapixel कैमरा, 5,000mAh बैटरी और कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

सोमवार, 20 नवंबर 2023 (17:39 IST)
Redmi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 13R Pro लॉन्च कर दिया है। हालांकि यह स्मार्टफोन अभी चीन में लॉन्च किया गया है। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स क्या हैं। यह रेडमी लाइनअप का ही नया स्मार्टफोन है।
 
Redmi Note 13R Pro को चीन में लॉन्च किया गया है। सिंगल वेरिएंट में लाए गए इस फोन की कीमत 1,999 Yuan यानी करीब 23000 रुपए है। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए कीमत का सही आंकलन नहीं किया जा सकता।
 
कैसा है कैमरा और बैटरी : कैमरा की बात करें तो फोन को 108-megapixel मेन और 2-megapixel डेप्थ सेंसर के साथ लाया गया है। सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन में 16-megapixel फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Note 13R Pro को 5,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग फीचर के साथ पेश किया गया है। Redmi Note 13R Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन Midnight dark, morning light gold, Time blue में लॉन्च किया गया है।
 
प्रोसेसर और स्टोरेज : रेडमी का नया फोन Android 13 बेस्ड MIUI 14 ऑपरेटिंग सिसटम पर रन करता है। स्मार्टफोन को कंपनी ने Mediatek Dimensity 6080 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है।

डिस्प्ले-रेडमी का नया फोन (Redmi Note 13R) 6.67 इंच के OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है। फोन में 1,000 nits तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। Note 13R Pro को रेडमी ने 12GB LPDDR4x रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी