नोकिया ने हाल ही में लुमिया सीरिज में 41 मेगापिक्सल का फोन लांच किया था। नोकिया अब विश्व का सबसे बड़ा विंडो फोन लांच किया है। लुमिया 625 नाम का यह फोन विंडोज 8 पर चलेगा।
आगे पढ़ें, क्या खूबी होगी इस नोकिया लुमिया 625 में...
PR
नोकिया लुमिया 625 में 480x800 रिज्योल्यूशन वाली 4.7 इंच की एलसीडी स्क्रीन लगी हुई है। इसमें 4 जी कनेक्टिविटी है और यह नोकिया की सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन है। 1.2 गीगाहर्ट्ज की ड्यूल कोर प्रोसेसर है और 512 एमबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज, जिसे माइक्रो कार्ड एसडी से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
आगे पढ़ें, लुमिया 625 की सबसे बड़ी खूबी और कीमत...
PR
नोकिया का यह फोन विंडोज 8 पर चलता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है। फ्रंट में वीजीए कैमरा। 2000 एमएएच की पॉवरफुल बैटरी इस फोन में है। भारत के फोन प्रेमियों को अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। इस फोन की कीमत करीब 17305 रुपए है। (Photo courtesy : press.nokia.com)