दिग्विजय के परिवार की चांदी, भाई, बेटे और भतीजे को मिला टिकट

विशेष प्रतिनिधि

रविवार, 4 नवंबर 2018 (07:40 IST)
भोपाल। कांग्रेस की पहली सूची में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का जलवा देखने को मिला है। दिग्विजय सिंह के परिवार से तीन लोगों को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बेटे और मौजूदा विधायक जयवर्धन सिंह को फिर से राघौगढ़ से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को गुना की चाचौड़ा सीट से और भतीजे प्रियवत सिंह को खिलचीपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
ALSO READ: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के परिवार से तीन लोगों को टिकट उस वक्त दिया है जब कांग्रेस में टिकट को लेकर दिग्विजय सिंह को साइड लाइन किए जाने की चर्चा चल रही थी। वहीं टिकट को लेकर दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच झगड़े की खबरें भी मीडिया की सुर्खियां बनी थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी