Nag panchami 2024: नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये 10 काम, वर्ना पछताएंगे

WD Feature Desk

गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (12:30 IST)
Nagpanchami 2024 : सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन  नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन वासुकि, शेषनाग और तक्षक सहित सभी 8 नागों की पूजा होती है। इस बार 9 अगस्त 2024 शुक्रवार के दिन नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसे ऐसे 10 कार्य है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।ALSO READ: नागपंचमी पर जरूर जाएं इन 6 नाग मंदिरों से किसी एक स्थान पर, मन्नत होगी पूरी
 
1. किसी भी नाग को किसी भी तरह से ना सताएं।
 
2. इस दिन भूमि की खुदाई नहीं करते हैं।
 
3. इस दिन साग काटने की भी मनाई है।
 
4. इस दिन हल चलाना या जुताई कराना भी मना है।
ALSO READ: Nag Panchami 2024: नागपंचमी पर करें ये 5 उपाय, कालसर्प दोष हो जाएगा एकदम समाप्त
5. इस दिन सुई धागे से किसी तरह की सिलाई भी नहीं की जाती है।
 
6. इस दिन तवा और लोहे की कड़ाही आदि पर भोजन नहीं पकाया जाता है।
 
7. किसान लोग अपनी नई फसल का तब तक उपयोग नहीं करते जब तक वह नए अनाज से नाग की बांबी को रोट न चढ़ाएं।
 
8. नाग पंचमी पर जीवित नाग की पूजा न करें बल्कि मूर्ति की पूजा करें। बांबी की पूजा करते हैं।
 
9. कहते हैं कि सांप या नाग के लिए दूध जहर समान होता है जिसके चलते बाद में उनकी मृत्यु हो जाती है। अत: नाग को दूध न पिलाएं।
 
10. बिना शिवजी की पूजा के नागों की पूजा नहीं की जाती है। नागों की स्वंतत्र पूजा नहीं होती। उनकी शिवजी के आभूषण के रूप में ही पूजा होती है।ALSO READ: Nag Panchami 2024 : नागपंचमी से जुड़ीं कुछ कथाएं, मान्यताएं और महत्व

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी