नाग पंचमी 2019 : अपनी राशिनुसार करें नाग देव का पूजन, मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति

* नाग पंचमी पर कालसर्प दोष निवारण के लिए करें नाग देवता की आराधना, पढ़ें 12 राशियां
 
- सुरेंद्र बिल्लोरे
 
  ।।ॐ नवकुलाय विद्महे, विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात।।
 
पूर्ण पृथ्वी का भार, संभालने वाले शेषनाग व भगवान शिवजी के गले में शोभायमान नाग महाराज को हमारे पूर्वज, देव, दानव व किन्नर सभी पूजते हैं।
 
नाग पंचमी के दिन नाग महाराज का पूजन करने से नाना प्रकार के कष्ट खत्म हो जाते हैं, इस दिन जिस व्यक्ति को राहु-केतु की दशा या महादशा चल रही हो, कालसर्प दोष हो उस जातक को प्रसिद्ध शिवलिंग पर नाग-नागिन का चांदी अथवा पंचधातु का जोड़ा चढ़ाना चाहिए। समस्त दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
 
दोष-निवारण के लिए नाग देवता की राशि अनुसार स्तुति कर सकते हैं। पढ़ें 12 राशियां 
 
मेष-  ॐ वासुकेय नमः 
 
वृषभ- ॐ शुलिने नमः  
 
मिथुन- ॐ सर्पाय नमः 
 
कर्क- ॐ अनन्ताय नमः 
 
सिंह-  ॐ कर्कोटकाय नमः 
 
कन्या- ॐ कम्बलाय नमः 
 
तुला- ॐ शंखपालय नमः 
 
वृश्चिक- ॐ तक्षकाय नमः 
 
धनु- ॐ पृथ्वीधराय नमः 
 
मकर- ॐ नागाय नमः 
 
कुंभ- ॐ कुलीशाय नमः 
 
मीन- अश्वतराय नमः
 
विशेष : इस दिन भगवान शिव की आराधना से नाग देव प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

ALSO READ: नाग पंचमी पर कर रहे हैं नाग देवता का पूजन तो पढ़ें ये मंत्र, रखें यह सावधानियां

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी