अरविंद केजरीवाल किसी नायक की तरह देश के राजनीतिक पटल पर उभरे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्मंत्री बनते ही जनता से किए वादे पूरे किए। मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही केजरीवाल एक्शन में आ गए। केजरीवाल से प्रभावित होकर अनिल कपूर 'नायक 2' बनाने जा रहे हैं। अनिल कपूर ने फिल्म 'नायक' में रिपोर्टर शिवाजी राव गायकवाड़ का किरदार निभाया था।
FILE
फिल्म 'नायक' में दिन के मुख्यमंत्री बनकर अनिल कपूर भ्रष्टाचार को मिटाकर राजनीति की सफाई करने का काम करते हैं। एक दिन में वे एक दिन धड़ाधड़ फैसले लेते हैं और राजनीति के कीचड़ में जाकर उसकी गंदगी साफ करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने बीमार होते हुए भी जनता के हित में जल्द फैसले लिए।
अगले पन्ने पर, कैसे किया अरविंद केजरीवाल ने प्रभावित...
FILE
अरविंद केजरीवाल का सफर भी बड़ा ही रोमांचक रहा है। कई मायनों में वे फिल्म के नायक से भी काफी आगे निकल गए क्योंकि यह पर्दे पर नहीं बल्कि असल जिंदगी की कहानी है। इनकम टैक्स अफसर की नौकरी से इस्तीफा देकर अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ बनाई। सामाजिक कार्यकर्ता रहे केजरीवाल में लोगों को अपना ‘नायक’ नजर आया।
अगले पन्ने पर, लोगों को दिखा 'नायक 2'
FILE
दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वहां जुटे लोगों के हाथों में उसी ‘नायक’ फिल्म के पोस्टर थे। इन पोस्टरों में अनिल कपूर की जगह अरविंद केजरीवाल की तस्वीर चिपकाई गई थी।
अगले पन्ने पर, कब बनेगी केजरीवाल पर फिल्म...
FILE
सूत्रों के अनुसार अब केजरीवाल की इस सफलता को फिल्म का रूप देने की तैयारी भी चल रही है। अनिल कपूर के अनुसार उनकी ‘नायक-2’ 2015 में बनेगी। अनिल कपूर का कहना है कि उनकी यह फिल्म पहली फिल्म से बिल्कुल अलग होगी और यह सत्य घटनाओं पर आधारित होगी।
सत्य घटना पर आधारित होने के कारण ही इस फिल्म को अरविंद केजरीवाल की सफलता की कहानी से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले करीब एक साल से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और अनिल के अनुसार इस फिल्म में राजनीति को जरूर जगह मिलेगी। (एजेंसियां)