समंदर से डरे मुंबईकर, हाईटाइड का खतरा

शनिवार, 14 जून 2014 (13:20 IST)
GS
मुंबई। मुंबई में हाईटाइड का खतरा बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को समुद्र में ज्वार उठने के बाद पानी सड़कों पर उतर आया था और वर्ली समेत कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया था।

एक जानकारी के मुताबिक आज शनिवार को भी हाईटाइड का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि समुद्र में 4.76 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं।

GS
हालांकि बुधवार की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा काफी ऐहतियात बरती जा रही है। यातायात अवरुद्ध होने की संभावना के चलते भी आवश्यक उपाय किए गए हैं।
GS