सोनिया, राहुल नहीं करेंगे प्रचार

शनिवार, 30 अगस्त 2014 (09:27 IST)
FILE
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा उप चुनावों के लिए प्रचार नहीं करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने हालांकि इसे कोई खास तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष परंपरागत रूप से उपचुनावों में प्रचार नहीं करतीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की जिन सीटों के लिए 13 सितम्बर को उपचुनाव होने हैं उनमें नोएडा, लखनऊ पूर्व, सहारनपुर नगर, बिजनौर ठाकुर द्वारा, निगहासन, हमीरपुर, रोहनिया, चरखन और सिराथू शामिल है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें